कोरबा

बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर सरपंच संजय राज ने किया नमन,उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कोरबा। ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने महान स्वतंत्रता सेनानी, जननायक एवं आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।
सरपंच संजय राज ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया था।उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प दोहराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button