कोरबा

कोरबा में सजा डिज्नीलैंड मेला, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया भव्य शुभारंभ — रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सर्कस ग्राउंड

कोरबा शहर में मनोरंजन की नई सौगात के रूप में बुधवारी स्थित सर्कस ग्राउंड में छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने विधिवत फीता काटकर किया

इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह राजपूत ने किया तथा सभी अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया

मेले में इस वर्ष खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। पूरा सर्कस ग्राउंड रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। शानदार लाइटिंग और भव्य साज-सज्जा ने माहौल को उत्सवमय बना दिया है, जिससे शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है

मेले के संचालक कुलदीप ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक आकर्षक विदेशी झूले लगाए गए हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी सजाए गए हैं, जहां लोग खरीदारी और मनोरंजन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने का प्रयास किया गया है

कार्यक्रम में पार्षद धनश्री साहू, सम्मत कुंवर, लक्ष्मण श्रीवास, मुकुंद सिंह कंवर, प्रभा टीकम राठौर, आरती लखन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button