कोरबा

कोरबा शहर में लड्डुओं से तौले गए डॉ सलीम राज

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कोरबा में इफ्तार पार्टी में हुए शामिल, मुस्लिम समाज ने जगह–जगह किया इस्तिकबाल

कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कोरबा आगमन हुआ। इस मौके पर जगह जगह उनके इस्तिकबाल का कार्यक्रम रखा गया। डॉ राज के साथ वक्फ बोर्ड के सदस्य फैजान सरवर खान भी मौजूद रहे।

डॉ राज के स्वागत का सिलसिला पंतोरा से शुरू हुआ। यहां सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष अखलाख खान के साथ ही जुम्मन खान और मुस्लिम समुदाय के अन्य लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद डॉ राज बरमपुर पहुंचे। जहां मुस्लिम जमात के युवाओं ने उनका अलग अंदाज में इस्तिकबाल किया।

बरमपुर के बाद डॉ राज पावर हाउस रोड स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। यहां उन्होंने कोरबा दौरे के बारे में जानकारी देते हुए वक्फ बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वक्फ की संपत्तियों को होने वाली आय को बढ़ाते हुए इसका लाभ मुस्लिम समाज के जरूरतमंदों को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

कोरबा शहर के हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर में सुन्नी मुस्लिम जमात कोरबा के द्वारा डॉ सलीम राज का बड़े ही जोशो ख़रोश से इस्तिकबाल किया गया। यहां डॉ राज को लड्डुओं से तौला गया। इस मौके पर डॉ राज ने कोरबा की मुस्लिम समुदाय का आभार जताया।

इफ्तार पार्टी में शामिल हुए डॉ राज

कोरबा दौरे के आखिर में डॉ राज ने कोरबा शहर की ईदगाह कब्रिस्तान कमेटी द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। मेहर वाटिका में आयोजित इफ्तार के मौके पर मंचीय कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर सुन्नी मुस्लिम जमात के अध्यक्ष अखलाख खान ने बताया कि समाज के लिए एक मॉडल स्कूल खोलने की योजना है, जिसके लिए वक्फ की ओर से सहयोग की जरूरत होगी। डॉ सलीम राज ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि शहर में एक स्कूल और मुस्लिम हॉल के लिए लगभग एक करोड़ रुपए की मदद केंद्रीय और राज्य वक्फ बोर्ड की ओर से दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अगले साल रमजान में इफ्तार के मौके पर इन भवनों का शिलान्यास भी किया जाएगा।

इफ्तार के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button