अकलतरी (सीपत) में 9 जनवरी से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं श्रीराम लीला का भव्य आयोजन

रिपोर्टर – अंजनी कुमार साहू
बिलासपुर -सीपत क्षेत्र के ग्राम अकलतरी लखराम में आगामी 9 जनवरी से श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर श्रीराम कथा के साथ-साथ प्रतिदिन रात्रि में श्रीराम लीला का भव्य मंचन भी किया जाएगा।यह आयोजन स्वर्गीय सीतादेवी गुप्ता के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर रखा गया है। कथा का संगीतमय वाचन वेदव्यास पंडित नीरज भूषण मिश्र जी (सीपत वाले) द्वारा किया जाएगा।

कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी।कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है —
9 जनवरी: भव्य कलश यात्रा, पुराण पूजन, कथा प्रारंभ, शिव-पार्वती संवाद, श्रीराम जन्म
10 जनवरी: नारद-व्यास मिलन, ताड़का वध
11 जनवरी: ध्रुव चरित्र, धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद, सीताराम विवाह
12 जनवरी: प्रहलाद चरित्र, राम राज्याभिषेक, कैकेई संवाद
13 जनवरी: श्रीकृष्ण जन्म
14 जनवरी: रुक्मिणी विवाह
15 जनवरी: सुदामा चरित्र
16 जनवरी: परीक्षित मोक्ष, चढ़ोत्तरी
17 जनवरी: हवन एवं सहस्रधारा
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से आदर्श श्रीराम लीला मंडली द्वारा श्रीराम लीला का मंचन किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।इस धार्मिक आयोजन के आयोजक पवन गुप्ता हैं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान परमेश्वर गुप्ता एवं सुनीता गुप्ता, जबकि मोहन गुप्ता एवं पार्वती गुप्ता का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।



