सीपत विद्युत मंडल का ताबड़तोड़ एक्शन…बकायेदारों में मचा हड़कंप, उपभोक्ताओं से 11 लाख की वसूली…662 कनेक्शन कटे,आगे भी जारी रहेगी मुहिम : जायसवाल

सीपत (अंजनी कुमार साहू) :सीपत विद्युत मंडल विभाग के द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए, बड़ी बकाया राशि वालों की विद्युत कनेक्शन काटे गए l सीपत क्षेत्र से विद्युत विभाग ने 662 बकाया राशि वालों उपभोक्ताओं की काटे गए l इस तरह 102 बड़ी बकाया राशि वालों उपभोक्ताओं से 11 से भी ज्यादा की वसूली की गई है l सीपत विद्युत मंडल के कनिष्ठ यंत्री कौशल जायसवाल ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा कटे हुए कनेक्शन को जोड़कर विद्युत का उपयोग करते पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003की धारा 138 के तहत कार्यवाही की गई l जिसके तहत 11 लाख की राशि की वसूली उपभोक्ताओं से की गई l और आगे भी कार्यवाही इस तरह की अवैध कनेक्शन वालों के खिलाफ होती रहेगी l वसूली में गुड़ी, झलमला, कौड़ियां, मोहरा,कुली आवास पारा के उपभोक्ता शामिल है l



