Uncategorized

BJP जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के सोशल मीडिया और मोबाइल अकाउंट हैक, पार्टी ने जारी की सावधानी की अपील

BJP जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के सोशल मीडिया और मोबाइल अकाउंट हैक, पार्टी ने जारी की सावधानी की अपील

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद ने आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल फोन, व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि अनिल चंद्राकर के नाम से किसी भी प्रकार की पैसों की मांग, OTP, संदिग्ध लिंक, QR कोड, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य कोई संदिग्ध संदेश अथवा कॉल प्राप्त होती है, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें और किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन न करें।

भाजपा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपना OTP या व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध संदेश के आधार पर कोई भुगतान न करें। पार्टी का कहना है कि यह साइबर अपराधियों द्वारा किया गया दुरुपयोग हो सकता है।

भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी साइबर ठगी का शिकार न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button