Uncategorized

विवाहित ग्रामीण महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से फैली सनसनी!पुलिस जांच में जुटी..

विवाहित ग्रामीण महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिलने से फैली सनसनी!पुलिस जांच में जुटी..

लोरमी-22 जुलाई:-

ग्राम बुधवारा में सुबह एक विवाहित महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गयी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को सुबह 9 बजे ग्राम बुधवारा निवासी नारद मरकाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री सुमन टेकाम उम्र 25 वर्ष की शव घर के म्यार में फंसी के फंदे पर लटक रही है पुलिस को पिता नारद मरकाम ने बताया कि सुबह लगभग 9 बजे जब वे खेत से लौटे तो उनकी पुत्री घर में फांसी पर लटकती मिली।मृतका विवाहित थी और दो बच्चों की माँ थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।पुलिस कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। छोटे बच्चों की माँ के इस तरह अचानक मौत से गांव में शोक का माहौल है।पुलिस ने कहा कि मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के लिए विवेचना जारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button