लोरमी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे*
लोरमी के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे*

*लोरमी 24जुलाई: —
बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय, लोरमी में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान जब छात्राओं को साइकिलें सौंपी गईं तो उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। इस दृश्य को देखकर सभी उपस्थित जन अत्यंत प्रसन्न हुए।
*शिक्षा की राह होगी आसान*
स्कूल प्रशासन का मानना है कि इस योजना से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को स्कूल पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। साइकिल मिलने से न सिर्फ उनका आने-जाने का समय बचेगा बल्कि पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी। यह योजना निश्चित रूप से उनकी शिक्षा की राह को अधिक आसान और सुगम बनाएगी।
इस अवसर पर कहा गया कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश की हर बेटी बिना किसी रुकावट के पढ़े, आगे बढ़े और अपने सपनों को पूरा करे।
“हमारी प्रतिबद्धता है कि हर बेटी आत्मविश्वास के साथ पढ़े और अपने पैरों पर खड़ी हो। साइकिल जैसी छोटी मदद भी उनके बड़े सपनों की उड़ान में सहायक बनेगी।”
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, पालक और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। साइकिल पाकर छात्राओं ने सरकार और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।



