कोरबा

अब कटघोरा में मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधा, 11 नवंबर को MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का भव्य शुभारंभ

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे उद्घाटन, 24 घंटे MBBS डॉक्टर, ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर सहित मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

कटघोरा / कोरबा। बेहतर इलाज के लिए अब कटघोरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल (MJM Hospital) एक बड़ी पहल करने जा रहा है। कटघोरा के नवागांव रोड पर MJM हॉस्पिटल के नवीन मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सालय का शुभारंभ 11 नवंबर 2026 को भव्य समारोह में किया जाएगा। यहां मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

नवीन चिकित्सालय का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री जयसिंह अग्रवाल तथा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल करेंगे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह शामिल होंगे। वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रतन मित्तल की भी उपस्थिति रहेगी।

*एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं*

MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय को मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है। यहां 24 घंटे MBBS डॉक्टरों की उपलब्धता रहेगी। नियमित रूप से MD मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा सर्जन की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बड़े शहरों के सुपरस्पेशलिटी अस्पतालों में सेवाएं देने वाले नामी विशेषज्ञ चिकित्सकों की विजिट भी यहां कराई जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को विभिन्न जटिल बीमारियों के उपचार के लिए विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी।

*ICU से लेकर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तक आधुनिक इंतजाम*

नवीन चिकित्सालय में गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए ICU, आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, प्राइवेट वार्ड और भर्ती मरीजों के लिए उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा प्रसव एवं मातृत्व सेवाओं की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में 24 घंटे फार्मेसी और पैथोलॉजी की सुविधा भी मिलेगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों तथा आवश्यक जांचों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा।

मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में यहां मरीजों के परीक्षण, विशेषज्ञ परामर्श, भर्ती, ऑपरेशन और उपचार के लिए समन्वित चिकित्सा व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया है। आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों से लेकर सामान्य बीमारियों और विशेषज्ञ उपचार तक विभिन्न सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

*कटघोरा सहित ग्रामीण अंचल के मरीजों को होगा लाभ*

कटघोरा क्षेत्र के अनेक गांवों के मरीज बेहतर उपचार के लिए कोरबा, बिलासपुर और रायपुर जैसे शहरों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र में आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, गर्भवती माताओं, दुर्घटना में घायल मरीजों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

*11 नवंबर को होगा भव्य शुभारंभ समारोह*

MJM हॉस्पिटल के नवीन चिकित्सालय का शुभारंभ बुधवार, 11 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल, नवागांव रोड, कटघोरा, जिला कोरबा में होगा।

अस्पताल के संचालक डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन और डॉ. आकांक्षा जैन ने क्षेत्रवासियों से शुभारंभ समारोह में शामिल होकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।

कटघोरा में आधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की शुरुआत को क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button