कोरबा

गोविंद सिंह कंवर ने प्रदेशवासियों व जिलेवासियों को छेरछेरा पर्व व मां शाकंभरी जयंती की दी शुभकामनाएं

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा एवं मां शाकंभरी जयंती के पावन अवसर पर गोविंद सिंह कंवर ने समस्त प्रदेशवासियों व जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने संदेश में गोविंद सिंह कंवर ने कहा कि छेरछेरा पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और दान की परंपरा का प्रतीक है, जो हमारी लोक संस्कृति और संस्कारों को सशक्त बनाता है। वहीं मां शाकंभरी जयंती त्याग, करुणा और प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है।उन्होंने कामना की कि इन पावन अवसरों पर मां शाकंभरी की कृपा से प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे तथा छेरछेरा पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे।गोविंद सिंह कंवर ने सभी प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button