बिलासपुर

सीपत क्षेत्र वंचालन ग्राम सोठी के जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई पोर्ते के नेतृत्व में लोगों ने किया अपनी मांगों को लेकर चक्का जाम,जेवरा स्कूल से अतिक्रमण हटाने और खराब सड़क की दुर्दशा को लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने सीपत बलौदा मार्ग पर 1 घंटे किया चक्का जाम

लगी लंबी गाड़ियों की कतारे पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ने माह भर में सड़क निर्माण शुरू होने का दिया आश्वासन

रिपोर्टर – अंजनी कुमार साहू सीपत

बिलासपुर – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के वंचालन ग्राम के लोग जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को हटाने और बिलासपुर सीपत हरदीबाजार सोंठी खम्हरिया अदराली नवापारा 12 किलोमीटर सड़क बनाने को लेकर मंगलवार को बलौदा सीपत मुख्य मार्ग खम्हरिया में 1घंटे किया चक्का जाम l वनांचल ग्राम के आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी दो प्रमुख मांगो को सड़क निर्माण व जेवरा स्कूल से अतिक्रमण को हटाने की मांग मुख्यमंत्री के नाम सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल को आवेदन सौंपा l सोंठी क्षेत्र के जनपद लक्ष्मीन बाई पोर्ते सोंठी जनपद सदस्य के नेतृत्व यह बड़ा आंदोलन की तैयारी की गई थी l

जनदर्शन में जिला कलेक्टर को दिये लिखित आवेदन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा के अहाता के अंदर दीपक पटेल ने अवैध कब्जा कर बाड़ी लगाकर उसमें सब्जी उगा रहा है l और बार बार मना किए जाने पर कब्जा नहीं हटाया गया है l वहीं कई वर्षों से खम्हरिया अदराली जेवरा लगभग 12 किलोमीटर सड़क मार्ग की हालत कई वर्षों बाद भी सुधर नहीं पाई है दिन ब दिन सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई जिस ओर प्रशासन और विभाग का ध्यान नहीं गया है l इन्हीं दो प्रमुख मांगो को लेकर हजारों की संख्या में वनांचल क्षेत्र के आदिवासी समाज एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित आम नागरिक मुख्य मार्ग खम्हरिया में चक्का जाम किया l

और उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को दोषी ठहराया l आदिवासी समाज के अध्यक्ष देव सिंह पोर्ते ने कहा कि प्रदेश में आदिवासी की सरकार कहने मात्र की है ,अगर खुद आदिवासी समाज अपने हक के रोड आ गए है तो फिर हम कैसे कह सकते है कि प्रदेश में आदिवासी समाज की सरकार है l वर्षों से खराब हालत में जर्जर सड़के क्या सरकार और विभाग के अधिकारियों को दिखाई नहीं दिया l उन्होंने अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए शहर की सड़के कैसे जल्दी बनती है और गांव की सड़कों को बनाने के लिए हमें सड़क पर आने को मजबूर करती है l चक्का जाम कर रहे लोगो को सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल और सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के समझाइश और आवश्वासन के बाद उन्होंने चक्का जाम समाप्त किया l
मौके पर pwd के अधिकारी राघवेंद्र सूर्यवंशी ने विभाग की ओर से एक माह में कार्य प्रारंभ होने की बात कही l जेवरा स्कूल में अतिक्रमण को लेकर सीपत तहसीलदार सोनू अग्रवाल ने मामले को लेकर कहा कि इसकी न्यायालय में केश लगी है जल्द से जल्द इसका नियमानुसार समाधान हो जाएगा l भीड़ में महिलाएं काफी आक्रोशित नजर आ रही थी l लेकिन चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा l तब कही कही जाकर अधिकारियों ने राहत की सास ली l चक्का जाम में प्रमुख रूप से देव सिंह पोर्ते छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष, लक्ष्मीन बाई पोर्ते जनपद सदस्य,मीना वस्त्रकार सरपंच सोंठी त्रिभुवन पोर्ते सरपंच प्रतिनिधी जूहली प्रमोद कुर्रे सरपंच प्रतिनिधी खोनद्रा घनश्याम नेताम जेवरा रानू श्रीवास सोंठी , विजय गुप्ता जनपद सदस्य,भागीरथी पोर्ते धनिदास महंत,नारायण ,राजेंद्र पटेल,उप सरपंच देवेंद सिंह पोर्ते ,भागीरथी जायसवाल, राम कश्यप, महेश्वर नेताम घनश्याम नेताम, संतोषी बाई सहित हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के मौजूद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button