बिलासपुर

ड्यूटी से गायब कर्मचारी पर गिरी गाज, डीईओ ने किया सस्पेंड…

बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में बड़ी कार्रवाई हुई है। ड्यूटी में लापरवाही, बिना सूचना के कार्यालय से गायब रहने और सरकारी दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े के आरोप में सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी की इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।बिल्हा ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी पर लंबे समय से अनियमितता और अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय जांच में पाया गया कि वे कई बार बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहते थे और अपने निर्धारित दायित्वों का भी सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे थे।जांच के दौरान सबसे गंभीर मामला उपस्थिति पंजी में छेड़छाड़ का सामने आया।

आरोप है कि अधिकारियों द्वारा उनकी अनुपस्थिति दर्ज किए जाने के बाद भी उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में स्वयं हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड को बदलने का प्रयास किया। विभाग ने इसे सरकारी दस्तावेजों में गंभीर हस्तक्षेप और नियमों का उल्लंघन माना है।मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से विकास तिवारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टैगनबाड़ा विकासखंड कोटा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें केवल नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए हैं। कार्यालयीन पंजी में छेड़छाड़ और अनाधिकृत अनुपस्थिति जैसे मामलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के विरुद्ध कार्य करने वाले कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button