कोरबा

बोईदा पंचायत में सीसी रोड, पचरी एवं उचित मूल्य दुकान शेड निर्माण कार्यों की मिली सौगात, विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा व सरपंच संजय राज ने किया 7.50 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन सभी कार्यों की कुल स्वीकृत लागत 7.50 लाख रुपये है। विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। भूमिपूजन के साथ मांग पूरी होती देख ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की।भूमिपूजन के तहत सराईपाली में 1.50 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण, कासियाडीह मोड़ में 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण, ओढ़ालीडीह में 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण, समधिन डबरी तालाब के समीप 1.50 लाख रुपये की पचरी निर्माण तथा 1.50 लाख रुपये की लागत से उचित मूल्य दुकान शेड निर्माण कार्य कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है। इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा पंचायत क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।सरपंच संजय राज ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए लगातार नए निर्माण कार्य स्वीकृत कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।सरपंच संजय राज के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। सरपंच बनने के बाद से उन्होंने ग्रामवासियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, पचरी, सार्वजनिक सुविधाओं एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। पंचायत के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार पंचायत में ऐसा सरपंच मिला है जो लगातार गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की निगरानी में सक्रिय रहता है। उनकी पहल से पंचायत क्षेत्र में विकास की नई पहचान बनी है और ग्रामवासियों में संतोष एवं खुशी का माहौल है।कार्यक्रम में पंच भुनेश्वरी पटेल, गौरी बाई, शांति लाल पटेल, माखन पटेल, पंच प्रतिनिधि तुंगन पटेल, रामशरण पटेल, बलवान पटेल, संतोष पटेल सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button