कोरबा

ग्राम पंचायत बोईदा में बड़ा हादसा: अनियंत्रित प्रेशर मशीन ट्रैक्टर घर में घुसा,भारी नुकसान

कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा सड़कपारा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया,जब एक अनियंत्रित प्रेशर मशीन ट्रैक्टर अचानक विजय कुमार मरावी के घर में जा घुसा। घटना में घर को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नाबालिग और बिना लाइसेंस के युवक ट्रैक्टर चलाते देखे जाते हैं। उम्र पूरी न होने के बावजूद कम उम्र के लड़कों को ट्रैक्टर थमा दिया जाता है, जिसके कारण ऐसे हादसे बार-बार होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि गांव की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस लापरवाही पर रोक लग सके।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना में प्रयुक्त वाहन का मालिक सिरली जायसवाल का बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान घर के सदस्यों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

ग्रामवासी बताते हैं कि इस तरह के हादसे क्षेत्र में पहले भी हो चुके हैं, जहां अनियंत्रित वाहन घरों और दुकानों में घुसकर नुकसान पहुंचाते रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहनों की निगरानी पर कड़े कदम उठाने की मांग की है।वहीं, ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि विजय कुमार मरावी का परिवार सुरक्षित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button