कोरबा

धान खरीदी केंद्र कोरबी पहुंचे पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर…किसानों की जानी समस्या

हरदीबाजार – कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर बुधवार को अचानक धान खरीदी केंद्र कोरबी पहुंचे जहां उन्होंने किसानों से मुलाकात किया, किसानों ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर को बताया कि हमारे द्वारा धान बिक्री करने के लिए धान मंडी लाया जा रहा है किंतु यहां तहसीलदार एसडीएम आदि के द्वारा निरीक्षण कर हमारे कई अच्छे धान को अमानत करके रिजेक्ट किया

जा रहा है जिससे हम लोग काफी परेशान है किसानों का यह भी कहना था कि कई किसान ऐसे हैं जिनका अभी भी टोकन नहीं कट पाया है टोकन की स्थिति अब ऐसी हो गई है कि ना ऑनलाइन और ना हीं ऑफलाइन दोनों में टोकन नहीं काटा जा रहा है किसान अभी भी अपना पूरा धान बिक्री नहीं कर पाए हैं भाजपा सरकार को कोसते हुए किसानों ने कहा कि सरकार अगर किसानों का धान नहीं ले सकती तो चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे क्यों करती है हम तो किसान

है धान को उगाते हैं धान उगाने के दौरान खेतों में कभी कोई धान लाल कोई धान का कलर बदल जाता है अलग-अलग मिट्टी होने के कारण भी धानों का कलर बदलता है धान मंडी में रोज निरीक्षण के लिए तहसीलदार एसडीएम का दौरा हो रहा है और किसानों का धान को रिजेक्ट किया जा रहा है इस वजह से हम किसान काफी परेशान हैं।पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने किसानो की पीड़ा को सुनते हुए खुद भी दुखी हो गए थे उन्होंने कहा कि हम अपने तरफ से जो भी कोशिश हो सके वह करेंगे और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से भी करेंगे।

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने वहां उपस्थित नायब तहसीलदार हरदी बाजार से बातचीत किया और उनको निर्देश भी दिया कि जिन किसानों का धान अच्छा है उनको आप रिजेक्ट ना करें अच्छे धान को ले ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो, जबरदस्ती आप धान को खराब है कह कर वापस न करें। इस अवसर पर चंद्रहास राठौर जी, रमेश अहीर जी, सैयद कलाम जी,शिवरतन राठौर जी, जगत साहू जी के अलावा अधिक संख्या में लोग, किसान व धान मंडी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button