बिलासपुर में रविवार को कलश शोभायात्रा को लेकर शहर में यातायात डायवर्सन…यातायात पुलिस की अपील

बिलासपुर – कल दिनांक 11.01. 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे के मध्य जगन्नाथ मंगलम (शिव टाकीज चौक के समीप) से पुराना बस स्टैंड चौक-अग्रसेन चौक- सत्यम चौक-मसानगंज मार्ग- मध्य नगरी चौक- मारवाड़ी लाइन- किशन चौक-गोल बाजार-कोतवाली चौक होते हुए-लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण में आयोजित “प्रभु श्रीराम कथा” स्थल कलश शोभायात्रा पहुंचकर सम्पन्न होगी । उक्त कलश यात्रा के दौरान कलश धारणी माताओं बहनों का काफिला भ्रमण मार्ग में वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा। अतः इस दौरान नागरिकों के सरल, सुगम, सुव्यस्थित, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु आवश्यक डायवर्सन मार्ग से ही आवागमन सुनिश्चित की जाएगी।अतः समस्त नागरिकों, वाहन चालको से विनम्र अनुरोध है कि कलश शोभायात्रा के दौरान दर्शित परिवर्तित मार्ग का अनुसरण करते हुए ही अपने-अपने गंतव्य की ओर जावे। इस दौरान निम्नलिखित परिवर्तित मार्ग बनाए गए हैं जहां से गाड़ियों को डाइवर्ट कर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
महत्वपूर्ण डायवर्सन पॉइंट:-
शिव टाकीज
सीएमडी चौक
मगर पा रा चौक
डीआईजी तिराहा
ईदगाह चौक
सिम्स चौक
बाल्मीकि चौक
शनिचरी तिराहा
गांधी चौक
हटरी चौक उक्त मार्ग में लगे हुए यातायात के अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा दिये जा रहे दिशा निर्देशो का पालन अवश्य करें ताकि यातायात व्यवस्था कही पर बाधित न हो….



