कोरबा

बोईदा में गौरा-गौरी उत्सव में शामिल हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल

कोरबा — ग्राम बोईदा में पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ गौरा-गौरी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक ने गौरा-गौरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।पूजन उपरांत विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि गौरा-गौरी पर्व हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण जीवन में सांस्कृतिक चेतना को जीवंत बनाए रखते हैं।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, जनपद सदस्य अंजली कौशल श्रीवास, राजकुमार मरावी,बलदेव जगत, तुलाराम ओटी, रामकुमार मरावी, रामनारायण पटेल,जनकराम पटेल,केतन मरावी,शेखर पटेल, द्वारिका यादव,केतन मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गौरा-गौरी का पूजन संपन्न हुआ।ग्रामवासियों ने विधायक के आगमन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button