कोरबा

मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई , मारपीट मामला और अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायता केन्द्र मानिकपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई।

मारपीट एवं कैंची से हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 08.08.2026 को प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 666/2026, धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5), 118(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों को दिनांक 08.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर जप्त की गई। जप्ती की कार्रवाई का ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियो तैयार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

फैजान खान, पिता हसन खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुड़ापार रामनगर, पु स के मानिकपुर।

निखिल थवाईत, पिता स्व. सत्यनारायण, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुड़ापार निषादपारा, पु स के मानिकपुर।

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध कार्रवाई

दिनांक 09.08.2026 को मानिकपुर सहायता केन्द्र की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कदमहाखार उरांव बस्ती निवासी झंगलू उरांव द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल सूचना की तस्दीक कर मौके पर दबिश दी गई तथा आरोपी झंगलू उरांव को पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग ₹600 बरामद कर विधिवत जप्त की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त ₹100 नगद भी जप्त किया गया।आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस की प्रमुख कार्रवाई

मुखबिर सूचना पर तत्काल तस्दीक एवं दबिश।मारपीट प्रकरण में 02 आरोपियों की गिरफ्तारी|

घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद एवं जप्त।

मुखबिर सुचना पर तत्काल तस्दीक एवं दबिश

06 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग ₹ 600 बरामद।

शराब बिक्री से प्राप्त ₹100 नगद जप्त।

दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय पेश।

कोरबा पुलिस द्वारा “ सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button