बिलासपुर

राष्ट्रभक्ति और संगठन शक्ति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे 125 स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोदरी बस्ती द्वारा पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन

बोदरी, महाराणा प्रताप उपनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बोदरी बस्ती द्वारा दिनांक 25 अक्टूबर 2026, रविवार को राम मंदिर, रामावेली में पथ संचलन एवं विजयादशमी उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर लगभग 125 स्वयंसेवकों ने अनुशासित पथ संचलन में भाग लिया। पथ संचलन राम मंदिर, रामावेली से प्रारंभ होकर आशीर्वाद वैली कॉलोनी से होते हुए पुनः राम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संगठन शक्ति, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार कौशिक जी, संचालक, अनुराग विद्या मंदिर, चकरभाठा; मुख्य वक्ता श्री रामस्वरूप दास महात्यागी जी, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, छत्तीसगढ़ एवं राम आश्रम मदकूदीप; तथा श्री प्रभाकर राव जी, संघचालक, महाराणा प्रताप उपनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त रामलला शाखा, रामाबली के कार्यवाह श्री राजकुमार बाजपेई जी, मुख्य शिक्षक श्री धनीराम पटेल जी एवं समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

विजयादशमी उत्सव के अवसर पर संगठन, सेवा, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक एकता के महत्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, आपसी सद्भाव तथा सेवा भावना को सुदृढ़ करना रहा। आयोजन ने सामूहिक सहभागिता और राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button