कोरबा

संगठन ने जताया भरोसा: सुजीत सिंह बने जवाली मंडल प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठन विस्तार एवं मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद सुजीत सिंह को जवाली मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है। संगठन द्वारा जारी आदेश में सुजीत सिंह को जवाली मंडल की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा की गई।


सुजीत सिंह लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सुजीत सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जवाली मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने सुजीत सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल का लाभ जवाली मंडल को निश्चित रूप से मिलेगा।
सुजीत सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button