Uncategorized

हरदीबाजार से बाबाधाम देवघर (झारखंड) जाने के लिए पहला जत्था हुआ रवाना*

हरदीबाजार – मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार व हनुमान भक्तों के द्वारा सावन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरदीबाजार से शिव की नगरी बाबाधाम देवघर (झारखंड) व बाबा बासुकीनाथ दर्शन करने व जल चढ़ाने जाने के लिये पहला जत्था संकट मोचन हनुमान मंदिर बजरंग चौक सराई सिंगार से 28 अगस्त मंगलवार को दोपहर 2 बजे रवाना हुआ समिति के सदस्यों के द्वारा हनुमान जी की विशेष पूजा आरती करने के उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर व भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे ने सभी बाबाधाम देवघर जाने वाले यात्रियों में मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदी बाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष दुर्गेश डिक्सेना , सांसद प्रतिनिधि दिलीप राठौर, नरेंद्र अहीर,प्रताप कंवर,जयनारायण कंवर को अपनी शुभकामनाएं देते हुए मंगल यात्रा की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर,भाजपा जिला मंत्री अजय कुमार दुबे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय भागवताचार्य पंडित रमाकांत शर्मा , राष्ट्र सेविका समिति छत्तीसगढ़ प्रांत सह सेवा प्रमुख श्रीमती मंजू अजय दुबे नितेश जायसवाल ,बजरंग यादव, संजय राठौर,अशोक यादव, अंकुश जायसवाल कटघोरा, श्रीमती गोदावरी देवांगन, श्रीमती रेवती यादव के अलावा अन्य श्रद्धालू उपस्थित थे*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button