कोरबा

आदर्श इंदिरा बाल मंदिर सीपत में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न…शिक्षा के साथ रचनात्मकता और संस्कार जरूरी : मनोज खरे

स्कूलों में हो संस्कारो की पाठशाला - मनीषा योगेश वंशकार

अंजनी कुमार साहू सीपत

बिलासपुर – सीपत के आदर्श इंदिरा बाल मंदिर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ l सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज खरे सभापति जनपद पंचायत मस्तूरी, विशिष्ठ अतिथि मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत शाला के प्राचार्य शिवशंकर यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया l अतिथि स्वागत भाषण के साथ स्कूल के प्राचार्य शिवशंकर यादव ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया l वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि मनोज खरे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की मंच पर इस तरह की प्रस्तुति अपने आप में बहुत बड़ी कला है l शिक्षक स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक तो करे ही इसके साथ इनको रचनात्मक कार्यों की पाठ सिखाए l जिससे इनमें देश के विकास के प्रति उत्सुकता जागृत हो l विशिष्ठ अतिथि मनीषा योगेश वंशकार सरपंच सीपत ने बच्चों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि मंच से बच्चों में प्रतिभाओं को तरासना बहुत बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों होती है l शाला में बच्चे को शिक्षा, संस्कार,और अनुशासन के प्रति लगन होना चाहिए l बच्चों को ज्ञान के साथ संस्कारवान होना जरूरी है l वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, राजस्थानी,पंजाबी,छत्तीसगढ़ की पंथी,कर्मा,सुआ नृत्य,सरगुजा नृत्य,शिक्षाप्रद नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी l इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य गोपी पटेल,शिक्षक शिक्षिका , छात्र छात्राओ सहित अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन राजकुमार खरे ने किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button