कोरबा

एचपीवी वैक्सीनेशन अभियानःबेटियों के कैंसर से सुरक्षा की मजबूत ढ़ाल

कोरबा – कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में महिलाओं और किशोरियों को Human papilloma virus    (एचपीवी) से होने वाले संक्रमण एवं उससे उत्पन्न सर्वाईकल कैंसर की रोकथाम हेतु 17 मार्च से जिले के स्वं बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा, शहरी क्षेत्र में रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटघोरा, पाली,करतला एवं पोंड़ी उपरोड़ा मेंएचपीवी वैक्सीनेशन निःशुल्क  किया जा रहा है। यह वैक्सीन विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर  (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) के बचाव के लिए अत्यंत प्रभावी है, जो महिलाओं में कैंसर से होने वाली मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने बताया कि जिन किशोरियों ने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, लेकिन 15 वर्ष का जन्मदिन न मनाया हो  वे एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए पात्र है। यह टीका किशोरियों के लिए अत्यंत सुरक्षित एव लाभकारी है। उन्होंने बताया कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है और इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। समय पर टीकाकरण से भविष्य में कैंसर के खतरे को काफी हद कम किया जा सकता ह। यह टीका राष्ट्रीय टीकाकरण के अंतर्गत निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा हैद्य टीकाकरण के पश्चात लाभार्थियों का पंजीयन यू-विन पोर्टल पर किया जा रहा है  और उन्हें डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जा रहा है ।

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने सभी अभिभावकों से अपील किये हे कि वे अपनी पात्र बेटियों के उज्जवल, सुरक्षित एवं स्वस्थ्य भविष्य के लिए एचपीवी टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button