कोरबा

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत निःशुल्क आवासीय कौशल प्रशिक्षण : जिला कोरबा में प्रवेश प्रारंभ

कोरबा – मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिला कौशल विकास प्राधिकरण, जिला कोरबा द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा तथा जिले के अन्य शासकीय प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क और आवासीय होगा, जिसमें चयनित हितग्राहियों को संबंधित ट्रेडों में हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणन के आधार पर जिला स्तर, राज्य स्तर तथा राज्य के बाहर उपलब्ध रोजगार अवसरों से प्रतिभागियों को जोड़े जाने की योजना है।
इच्छुक छात्र-छात्राएँ जो कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार करना चाहते हैं, वे निर्धारित गूगलफॉर्मलिंक
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfM0qm0dH3Md5Vb12u5RntmlhRs54ULhop&YrsAV1DpAMw3Yg/viewform?usp=header

के माध्यम से अथवा लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध कोर्सों में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, फिटर (लेवलिंग, अलाइनमेंट एवं बैलेंसिंग), असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर, इंजेक्शन मोल्डिंग, असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, असिस्टेंट मैनुअल मेटल आर्क वेल्डर, बैकहो लोडर ऑपरेटर, कमर्शियल व्हीकल ड्राइवर, ड्रोन फिल्म मेकर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फूड एंड बेवरेजेज), गेस्ट सर्विस एसोसिएट (फ्रंट ऑफिस), मशीन ऑपरेटर, सीएनसी लेथ, मोबाइल फोन हार्डवेयर रिपेयर टेक्नीशियन, रिटेल सेल्स असिस्टेंट, ग्रामीण मिस्त्री (रूरल मेसन), सिक्योरिटी गार्ड तथा सोलर पैनल इंस्टॉलर हेल्पर जैसे रोजगार आधारित ट्रेड शामिल हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की अवधि क्रमशः एक महीने से पाँच महीने तक है तथा पात्रता शैक्षणिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक निर्धारित है, जो संबंधित कोर्स के अनुसार भिन्न-भिन्न है।

जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इन निःशुल्क एवं आवासीय कौशल प्रशिक्षण अवसरों का लाभ उठाएँ और रोजगार व स्वरोजगार के लिए अपनी क्षमता को सुदृढ़ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button