कोरबा

हसदेव बरॉज दर्री पूर्णतः सुरक्षित, जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू

कोरबा 24 अप्रैल 2026/
हसदेव बरॉज जल प्रबंध संभाग द्वारा बताया गया है कि वर्ष 1967 में निर्मित हसदेव बरॉज दर्री की कुल उपयोगी जल भराव क्षमता 65.00 मि.घ.मी. है और वर्तमान में यहाँ से कोरबा के 13 औद्योगिक संस्थानों को 301.39 मि.घ.मी. वार्षिक तथा कोरबा नगर निगम को 14.00 मि.घ.मी. वार्षिक जल प्रदाय सुचारू रूप से किया जा रहा है। यद्यपि सी.एस.ई.बी. (पश्चिम) कोरबा के झाबू (नवागांव) राखड़ बांध के बार-बार फूटने से बरॉज के जलग्रहण क्षेत्र में राखड़ समाहित हुई है, किंतु वर्ष 2018-19 के सर्वेक्षण के अनुसार यहाँ सिल्ट की मात्रा मात्र 40-45 से.मी. पाई गई थी जो कि नगण्य है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि बरसात के दिनों में गेटों के माध्यम से जल प्रवाह होने पर सिल्ट की सफाई स्वतः हो जाती है, इसलिए इसके लिए अलग से कोई योजना नहीं बनाई गई थी। वर्तमान में सभी उद्योगों और फसलों की सिंचाई हेतु मांग के अनुरूप जल प्रदाय किया जा रहा है और इसमें कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button