कोरबा

काले हीरे (कोयला) की चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया

कोरबा – दीपका – कोरबा पुलिस ने दीपका खदान से कोयला चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
6 आरोपी गिरफ्तार ।

दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि दीपका खदान से तीन ट्रेलर चोरी का कोयला ओवरलोड करके बिलासपुर जाने वाले हैं।
सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों ट्रेलरों को सिरकी मोड़, दीपका के पास पकड़ा गया।
जांच में पाया गया कि तीनों ट्रेलरों में कुल 57 टन चोरी का कोयला अवैध रूप से लादा गया था।
इसके बाद थाना दीपका में अपराध संख्या 168/2026 दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वालों में कोयला लोडिंग करवाने वाला, ट्रांसपोर्टर, कोयला खरीदने वाला और सभी चालक शामिल हैं।
सभी 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त घटना से संबंधित कोयला जिनकी भी सहभागिता से आ रहा है, जिसकी भी सहभागिता के माध्यम से ट्रांसपोर्टिंग हो रहा है तथा जिसके लिए जा रहा था जो भी इस घटना में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी
फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

1️⃣ रौनक गुप्ता (27) – दीपका बस्ती टावर मोहल्ला, दीपका, कोरबा
2️⃣ सरफराज खान उर्फ पम्मी (43) – सुभाष नगर, दीपका, कोरबा
3️⃣ मुकेश चौधरी (28) – कोरवाडीह, गढ़वा, झारखंड
4️⃣ सुजीत सिंह (28) – वैशाली, सिवान, बिहार (हाल मुकाम: झाबर, दीपका)
5️⃣ मुबारक खान (20) – कतरवार, मंझौली, सीधी, म.प्र.
6️⃣ अर्जुन बंसल (20) – जामपारा, बैकुण्डपुर, कोरिया

जब्त वाहनों के नंबर

🔸 ट्रेलर – CG 10 BX 0792
🔸 ट्रेलर – CG 10 BX 8288
🔸 ट्रेलर – CG 10 BY 8288
🔸 पेलोडर (SDL) – CG 07 CS 2199

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button