जन-संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सुरक्षा बलों का ग्रामीणों से सतत संवाद

छत्तीसगढ़ शासन की “जन-जुड़ाव एवं विश्वास” पहल के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा विकास, सुरक्षा और विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु लगातार ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने, सुझाव प्राप्त करने तथा माओवादी गतिविधियों से दूरी बनाने हेतु प्रेरित करने का उद्देश्य लेकर सुरक्षा बलों द्वारा आज विभिन्न ग्रामों में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है :-

• ग्रामीणों को शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति की विस्तृत जानकारी दी गई तथा परिवार/रिश्तेदारों में सक्रिय माओवादी सदस्यों को समाज की मुख्यधारा में लौटने हेतु प्रेरित किया गया।

• ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर सम्मानजनक सामाजिक जीवन जीने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
• चलित थाना के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनके निराकरण का प्रयास किया गया।

🔹आज के जन-संवाद कार्यक्रम :- दिनांक 01/02/2026 को जन-संवाद कार्यक्रम के तहत् निम्न ग्रामों में सुरक्षा बलों द्वारा जन-संवाद आयोजित किए गए:
थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत — ग्राम पंचायत बिरियाभूमि ग्राम- आदवाड़ा
थाना भद्राकाली क्षेत्रान्तर्गत – ग्राम रामपेंटा
थाना नेलसनार क्षेत्रान्तर्गत- ग्राम बंगोली

