कोरबा

डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक 06 फरवरी को

कोरबा – मार्गदर्शी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति, जिला पुनरीक्षा समिति की बैठक कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में 06 फरवरी को शाम 05 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष कोरबा में आयोजित की गई है।
प्रबंधक मार्गदर्शी बैंक कोरबा ने बताया कि बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं हेतु वित्तीय वर्ष की उपलब्धि पर चर्चा, पीएमईजीपी और पीएमएफएमई योजना पर चर्चा, जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष, पीएम सूर्यघर योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना पर भी चर्चा की जाएगी। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण और पशुपालकों, मत्स्य पालकों एवं उद्यानिकी हेतु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी चर्चा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button