टॉप न्यूज़

थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही,16 प्रेशर IED और माओवादी डम्प बरामद

🔳 दिनांक 24/01/2026 को थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा–नीलमड़गु के मध्य जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया गया। सर्चिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा बंदेपारा–नीलमड़गु पगडंडी मार्ग एवं आसपास के जंगली क्षेत्र में बीयर बॉटल में लगाये गये 16 नग प्रेशर IED बरामद किये गये । बरामद सभी IED को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षा मानकों के तहत निष्क्रिय किया गया।

🔳 इसी क्रम में सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ एवं केरिपु 22 बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा नीलमड़गु से बंदेपारा के मध्य जंगल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गये स्टील कंटेनर एवं प्लास्टिक बाल्टी से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई।

🔳 बरामद विस्फोटक एवं सामग्री का विवरण –
⭕ जिलेटीन स्टीक – 784 नग (लगभग 100 किलोग्राम)
⭕ कार्डेक्स वायर – 03 बंडल
⭕ काली वर्दी का कपड़ा – लगभग 350 मीटर
⭕ गन पावडर – 01 किलोग्राम
⭕ वॉकी-टॉकी चार्जर – 04 नग, बैटरी – 04 नग, मोबाइल चार्जर – 02 नग
⭕ माओवादी साहित्य, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग
⭕ अन्य सामग्री – तेल, साबुन, स्टील कंटेनर आदि

🔳 क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों की प्रभावी एवं सतत कार्यवाही जारी है तथा माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button