कोरबा

धान खरीदी केंद्र बोईदा में टोकन जनरेशन की तकनीकी खामी से किसान परेशान

किसान-तूहर टोकन एप में एरर, भंडारण सीमा का हवाला

कोरबा – धान खरीदी केंद्र बोईदा में इन दिनों किसानों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान बेचने पहुंचे किसानों को किसान-तूहर टोकन एप में टोकन जनरेशन के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एप में धान की मात्रा दर्ज करते ही बार-बार एरर संदेश आ रहा है, जिसके कारण किसान अपना टोकन कन्फर्म नहीं कर पा रहे हैं।

किसानों के अनुसार, जब वे एप में अपनी पूरी धान की मात्रा दर्ज करते हैं, तो सिस्टम यह संदेश देता है कि “दर्ज की गई धान की मात्रा चयनित तिथि के लिए सोसायटी में उपलब्ध अधिकतम भंडारण क्षमता से अधिक है।” इस तकनीकी त्रुटि के चलते किसानों की धान खरीदी अटक गई है, जबकि अधिकांश किसानों की फसल कटाई पूरी हो चुकी है और धान आंगन में रखा हुआ है।

खेतों से कटकर तैयार धान, फिर भी टोकन नहीं

किसानों का कहना है कि पहले से स्लॉट बुक होने और भंडारण सीमा का हवाला देकर टोकन जनरेशन रोकी जा रही है। इससे न केवल धान बेचने में देरी हो रही है, बल्कि किसानों को बार-बार समिति और खरीदी केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई किसानों को मजदूरी, परिवहन और भंडारण पर अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।

किसानों का वर्सन -किसान रामकुमार ने बताया हमारी पूरी फसल कट चुकी है, लेकिन टोकन नहीं बन पा रहा। एप में बार-बार एरर आ रहा है। कहा जा रहा है कि भंडारण क्षमता पूरी हो गई है। अगर समय पर धान नहीं बिका, तो नुकसान हमें ही होगा।”वहीं किसान ने कहा तीन दिन से केंद्र और समिति के चक्कर लगा रहे हैं। कभी सर्वर की समस्या बताई जाती है, तो कभी स्लॉट फुल होने की बात कही जाती है। खेत में मेहनत करके धान उगाया, अब बेचने में ही परेशानी हो रही है।”किसान का कहना है अगर धान देर तक पड़ा रहा तो नमी और खराब होने का खतरा है। सरकार को तुरंत भंडारण क्षमता बढ़ानी चाहिए और तकनीकी दिक्कत दूर करनी चाहिए।”आर्थिक और मानसिक तनाव बढ़ा धान खरीदी में हो रही देरी से किसानों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है। कई किसानों ने बताया कि उन्हें कर्ज चुकाना है, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च के लिए पैसों की जरूरत है, लेकिन धान नहीं बिक पाने के कारण वे परेशान हैं।किसानों ने मांग की है कि— धान खरीदी केंद्र बोईदा में भंडारण क्षमता तत्काल बढ़ाई जाए किसान-तूहर टोकन एप की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए स्लॉट व्यवस्था में लचीलापन लाकर किसानों को पूरी धान की मात्रा का टोकन दिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button