बिलासपुर

निलेश सिंह बने भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर जिला उपाध्यक्ष, लंबे संगठनात्मक अनुभव के साथ मिली नई जिम्मेदारी

बिलासपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव जी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी के मार्गदर्शन में, भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई है।जारी सूची के अनुसार निलेश सिंह को भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं बिलासपुर से वैभव गुप्ता को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।निलेश सिंह का संगठनात्मक सफर काफी सक्रिय और अनुभवपूर्ण रहा है। वे वर्ष 2008 से 2010 तक भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रहे। इसके बाद 2013 से 2015 तक भाजपा बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई।वर्ष 2015 से 2018 तक उन्होंने भाजपा मंडल युवा मोर्चा महामंत्री के रूप में कार्य किया, जबकि 2018 से 2021 तक वे भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी रहे।इसके अतिरिक्त वे 2022 से वर्तमान तक भाजपा तखतपुर के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं तथा वर्तमान में अखिल भारतीय हिंदू महासभा, बिलासपुर के जिला महामंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं।

निलेश सिंह भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तखतपुर नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन और अधिक मजबूत होगा।वैभव गुप्ता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भा.ज.पा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button