पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने बोईदा पहुंचकर नव नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कौशल श्रीवास का किया भव्य स्वागत

कोरबा – ब्लॉक कांग्रेस हरदीबाजार के अध्यक्ष पद पर कौशल श्रीवास की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर बोईदा पहुंचे, जहां उन्होंने नव नियुक्त अध्यक्ष कौशल श्रीवास को फूलमाला व बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कौशल श्रीवास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और प्रभावी रूप से होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कौशल श्रीवास कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देंगे।इस अवसर पर जनक राम पटेल, रामनारायण पटेल, राजकुमार मरावी, द्वारिका यादव,मनीराम पटेल, तुलाराम सिदार,इशाख खान,छत्तू मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कौशल श्रीवास का स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।


