बिलासपुर
बिटकुला गांव में अवैध महुआ शराब बेचने वाला पकड़ा गया…6 लीटर कच्ची शराब जप्त…सीपत पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर – पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 27.11.2025 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम बिटकुला में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने की सूचना मिलने पर सीपत थाना प्रभारी के द्वारा सीपत पुलिस की टीम तैयार कर ग्राम बिटकुला में रेड कार्यवाही किया गया जहां कंहैयालाल यादव पिता स्व रामसिंह यादव उम्र 53 साल निवासी ग्राम बिटकुला थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 से कुल 06 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



