बिलासपुर

मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा के छात्र का राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चयन…विद्यालय की खेल उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय

बिलासपुर – मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा, बिलासपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि कक्षा 4 के प्रतिभाशाली छात्र कृष्ण कुमार शर्मा (आत्मज: जनी शर्मा एवं श्री संतोष शर्मा) का चयन दिनांक 16 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सहभागिता हेतु हुआ है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए छात्र दिनांक 13 जनवरी 2026 को अपने गुरुजनों के शुभाशीर्वाद के साथ प्रस्थान करेगा।यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रभावशाली परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र का प्रतिनिधित्व करना मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल की शैक्षणिक एवं खेल उत्कृष्टता को रेखांकित करता है। यह सफलता बिलासपुर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी विशेष गौरव का विषय है।विद्यालय के चेयरमैन श्री सबीनो डिसूजा, वाइस चेयरमैन श्री रामकुमार आर्या, प्राचार्या श्रीमती वंदना डिसूजा एवं समस्त विद्यालय परिवार की ओर से कृष्ण कुमार शर्मा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि ‘कृष्ण’ इस राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने माता-पिता तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button