कोरबा

मां शाकंभरी जयंती पर सराईपाली में भव्य आयोजन, छेरछेरा पर बच्चों को सरपंच संजय राज ने दिया दान

हरदीबाजार – ग्राम पंचायत बोईदा के सराईपाली में पटेल मरार समाज की ईष्ट देवी मां शाकंभरी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा माता के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

समाज के लोग एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां शाकंभरी के दर्शन किए तथा जयंती समारोह में मरार पटेल समाज के लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में सरपंच संजय राज ने मां शाकंभरी को अन्न, हरियाली और समृद्धि की देवी बताते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण, अन्न के सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने समाज से मां शाकंभरी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक पर्व छेरछेरा के तहत सरपंच संजय राज ने बच्चों को छेरछेरा दान देकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया।

उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छेरछेरा पर्व त्याग, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ता है।इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

 

ग्रामीणों ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।इस अवसर पर श्रवण पटेल,पंच शांति लाल पटेल,नंदलाल पटेल, कन्हैया पटेल, चुन्नीलाल पटेल, तुंगन पटेल, रवि पटेल सहित बड़ी संख्या में मरार पटेल समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button