बिलासपुर

श्मशान घाट के अभाव में तालाब पार में हुआ अंतिम संस्कार

श्मशान घाट के अभाव में तालाब पार में हुआ अंतिम संस्कार

सारंगढ़ । शासन का सूराज तिहार को बीते एक माह हो रहे हैं कोटमरा गांव के ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम बनाने की मांग किए थे मुक्तिधाम तो बन नहीं पाया लेकिन होनी के सामने में किसी की नहीं चलती, कोटमरा निवासी राजकुमार वारे चल बसे और गिरते पानी में मृतक राजकुमार वारे का अंतिम संस्कार ग्राम कोटमरा निवासी राजकुमार वारे का निधन हो गया जिसे गिरते हुए पानी में ग्राम वासी शमशान घाट के अभाव में तालाब के किनारे ही अंतिम संस्कार कियें। जिससे मृतक परिवार और ग्रामीणों की तकलीफ देखने लायक थी । मरने के बाद भी आदमी को अंतिम चिता की अग्नि भी बहुत मुश्किल से नसीब हो रही थी। ग्रामीण ने संवेदनशील जिला कलेक्टर से मांग है कियें कि- ग्राम पंचायत कोटमरा में जल्द ही जल्द मुक्ति धाम निर्माण करा कर आने वाली परेशानियों एवं सामाजिक क्रिया का अंतिम संस्कार की व्यवस्था करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button