सक्ती में कोटवारों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल ।
सक्ती में कोटवारों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल ।
सक्ती – कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कोटवारों ने नियमितीकरण, राजस्व विभाग में संविलियन, मानदेय में बढ़ोतरी, नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, बेगारी पर रोक और बिना जांच कार्रवाई नहीं किए जाने सहित 6 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाया।
संघ का कहना है कि लंबे समय से शासन-प्रशासन की सेवा करने के बावजूद कोटवारों को न तो नियमित कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही सम्मानजनक वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा का लाभ।
कोटवारों ने बताया कि वर्तमान में मिलने वाला मानदेय महंगाई के अनुरूप नहीं है, इसलिए सभी श्रेणियों के मानदेय में वृद्धि की मांग की गई है। साथ ही सेवानिवृत्त या दिवंगत कोटवारों के परिवार के पात्र सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने, अधिकारियों द्वारा कराई जा रही बेगारी पर रोक लगाने तथा बिना निष्पक्ष जांच के निलंबन या पदमुक्त जैसी कार्रवाई नहीं करने की भी मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद कोटवारों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी 6 सूत्रीय मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।



