Uncategorized

जय श्री जगन्नाथ_”लोरमी और पालेश्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा..”_

जय श्री जगन्नाथ_"लोरमी और पालेश्वरनाथ में श्रद्धा व उल्लास के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा.."_

_लोरमी 16 जुलाई:-_ आषाढ़ मास के पावन अवसर पर लोरमी नगर एवं पाली स्थित प्राचीन पालेश्वरनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई।लोरमी नगर में प्राचीन शिवघाट मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-धमाल, भजन-कीर्तन और पारंपरिक राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान के जयकारे लगाते हुए रथ को खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

वहीं, लोरमी से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक पालेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में भी भगवान श्री जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा की रथयात्रा पूरे धार्मिक विधि-विधान और भव्यता के साथ निकाली गई। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

 

दोनों स्थानों पर निकली रथयात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button