छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बिलासपुर के जिला स्तरीय बैठक में अमित बघेल की रिहाई की खुशी में फटाखे फोड़े, मिठाई बांटी
अमित बघेल की रिहाई का किया स्वागत – जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी-

बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जिला बिलासपुर की मासिक जिला स्तरीय बैठक मुंगेली नाका, मंगल चौक, बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सोनू राठौड़ के साथ जिला, ब्लॉक, खड़, गुड़ी एवं पार स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में पिछले माह किए गए संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा जिलेभर में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गतिविधियों, समस्याओं एवं संगठनात्मक प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, निष्क्रिय पदाधिकारियों की समीक्षा, सदस्यता पर्चियों का जमा एवं वितरण सहित आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर निर्णय लिया गया। बैठक में भुनेश्वर रजक को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला उपाध्यक्ष और विशाल कौशिक को जिला सचिव छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना बनाया गया।
बैठक के समापन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल (अमित भईया) की रिहाई की खुशी में फटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमित बघेल की रिहाई से छत्तीसगढ़िया समाज में उत्साह का माहौल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे आगे भी छत्तीसगढ़ की भाषा, संस्कृति, अस्मिता एवं जनहित के मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
बैठक में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार पाली ने बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार के मुद्दों को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क एवं आंदोलन चलाने का भी निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला, ब्लॉक एवं अन्य स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



