General

जिले में अब तक 685.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

कोरबा जिले में 01 जून से अब तक 685.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 अगस्त तक औसत वर्षा 833 मिमी हुई है। बीते 24 घण्टों में जिले में 5.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 652.6 मिमी, भैंसमा में 799.8 मिमी, करतला में 694.2 मिमी, कटघोरा में 818.6 मिमी, दर्री में 736.0 मिमी, पाली में 639.6 मिमी, हरदीबाजार में 547.4 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 641.0 मिमी एवं पसान में 638.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा कटघोरा तहसील में दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
×