Uncategorized

ईसाई धर्मांतरित तीन परिवारों का गांव में जमकर विरोध

ईसाई धर्मांतरित तीन परिवारों का गांव में जमकर विरोध

जगदलपुर। बस्तर के गांवों में ईसाई धर्म अपना चुके परिवारों का पुरजोर विरोध होने लगा है। ऐसे परिवारों का ग्राम बहिष्कार किया जा रहा है, उनके मकान उजाड़े जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुकमा जिले से सामने आया है, जहां धर्मांतरित हो चुके तीन परिवारों को गांव से बहिष्कृत करने सभी लामबंद हो गए। तीनों धर्मांतरित परिवारों के घरों की छतों पर लगी शीट निकाल दी गई।

मामला बस्तर संभाग के सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव का है। पोलमपल्ली गांव के तीन परिवार धर्मांतरित हो चुके हैं। ग्रामीणों ने पहले इन परिवारों को मूल धर्म में लौट आने और अपनी प्राचीन धार्मिक परंपरा, संस्कृति पर चलने की समझाईश दी गई। ग्रामवासियों की लाख समझाईश के बाद भी वे नहीं माने। इसके बाद ग्रामीणों ने लामबंद होकर तीनों परिवारों को गांव से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया। ग्राम के कई युवाओं ने धर्मांतरित परिवारों के आशियानों को उजाड़ना शुरू कर दिया। उनके मकानों की छतों पर लगी एसबेस्टस शीटों को उखाड़ कर फेंक दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस जवान उन्हें रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन ग्रामीणों ने घरों को उजाड़ने का सिलसिला जारी रखा।गांव में उपजे हालात को देखते हुए पोलमपल्ली में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।हालांकि पुलिस एवं प्रशासन की समझाईश के बाद ग्रामीण मौके से हट जरूर गए हैं, मगर गांव में आंतरिक तनाव अब भी कायम है। इसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल पोलमपल्ली भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button