ताबड़तोड़ झुमाझटकी के बीच मुख्यमंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस ने जताया विरोध
ताबड़तोड़ झुमाझटकी के बीच मुख्यमंत्री का पुतला दहन, कांग्रेस ने जताया विरोध

रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों को हटाए जाने के विरोध में आज देवभोग मुख्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन किया गया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच पुतला दहन को लेकर काफी देर तक जोरदार झुमाझटकी देखने को मिला उल्लेखनीय हो कि करीब पखवाड़े भर पहले रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए 70 से अधिक गरीब मजदूर एवं किसान परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलते पूरी तरह मकान उजाड़ने की कार्रवाई किया कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए और महिलाओं व बच्चों के रोते-बिलखते दृश्य ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है और इसके मद्देनजर आज मुख्यालय में प्रदर्शन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया इस बीच करीब दर्जन भर पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे पुलिस ने पुतला छीनने और आग बुझाने का प्रयास किया जिससे पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की और झुमाझटकी की स्थिति बन गई हालांकि स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया और पुलिसकर्मियों ने पुतले में लगी आग बुझाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र माझी, प्रशासनिक मंत्री महेश्वर बघेल, अनामो बघेल, सोदर कश्यप, अरुण सोनवानी, पदुनाथ यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुंजल यादव, उमेश डोंगरे, निराकार डोंगरे, भोले माझी, जगमोहन माझी, धनेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार गरीबों के आशियाने उजाड़ने का काम नहीं किया है बल्कि उनके पूर्वजों की मेहनत और मकान से जुड़े बच्चों की शादी ब्याह जैसे तमाम खुशियों पर बुलडोजर चलाने का काम किया है ऐसे में कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का काम करेगी इस बीच सरकार में बैठे मुख्यमंत्री मंत्री विधायक सांसद भले कानूनी दांव पेंच अपना कर बच जाए लेकिन उन गरीबों की हाय और बदुआ से बिल्कुल नहीं बच सकते साथ बेसरा ने यह भी कहा कि बिना समुचित पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के लोगों को बेघर करना अमानवीय है कांग्रेस ऐसे मामलों में चुप नहीं बैठेगी और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को न्याय उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की इसी तरह ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जो मोदी सरकार गरीबों को मकान देने का दावा करती है वह आज मजदूर वर्ग के लोगो का घर तोड़ रही हैं इसके अलावा निराकार डोंगरे ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भोले भाली ग़रीब किसान मज़दूर वर्ग के लोगों के साथ मारपीट दुर्व्यवहार करते अंधेरे में घर तोड़ना अन्मान्वीय कृत्य हैं जिसे कांग्रेस हर मोर्चे पर विरोध दर्ज करेगी



