Uncategorized

डाढीपारा में कीचड़ की समस्या खत्म, शासन ने डलवाई मुरूम,

डाढीपारा में कीचड़ की समस्या खत्म, शासन ने डलवाई मुरूम,

25जुलाई:-मुंगेली जिला के अंतर्गत लोरमी विकासखंड के ग्राम – डाढीपारा में लंबे समय से कीचड़ और जलभराव की समस्या से परेशान डाढीपारा के ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र में आने-जाने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए शासन के द्वारा यहां मुरूम डलवाया गया है।

*हर साल की समस्या बनी थी मुसीबत*
स्थानीय लोगों के अनुसार हर साल बरसात शुरू होते हीं यहां की कच्ची सड़कें पूरी तरह कीचड़ से भर जाती थीं। कीचड़ और फिसलन के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

कई बार लोग यहां से गुजरते समय फिसलकर गिर भी जाते थे। गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत होती थी।

*अब आवागमन हुआ सुगम*
कीचड़ भरी सड़कों में मुरूम डलने के बाद अब लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है। पहले जो रास्ता 15-20 मिनट में पार होता था उसमें अब 5 मिनट ही लग रहे हैं।

इस पहल के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button