Uncategorized

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास में होने वाले रुद्राभिषेक के संदर्भ में आवश्यक बैठक.🙏

गुरु पूर्णिमा एवं श्रावण मास में होने वाले रुद्राभिषेक के संदर्भ में आवश्यक बैठक.🙏

बेलगहना 19 जुलाई:-

गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव एवं संपूर्ण श्रावण मास में आयोजित होने वाले रुद्राभिषेक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आज श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में आश्रम परिवार, सेवा समिति एवं श्रद्धालु भक्तों की बैठक संपन्न हुई।

परंपरानुसार प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव 29 जुलाई 2026 को मानस तीर्थ सोनकुंड एवं श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना में श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ आयोजित होगा।

परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज प्रातः 7:00 बजे मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ सनातन धर्म ध्वज पूजन, व्यास पूजन एवं दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होगा।

तत्पश्चात परम श्रद्धेय श्री स्वामी जी महाराज अपराह्न 3:00 बजे श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम, बेलगहना पधारेंगे, जहाँ भगवान श्री सद्गुरुदेव जी का समाधि पूजन, मूर्ति पूजन तथा श्रद्धालु भक्तों के श्रद्धा एवं समर्पण से निर्मित ‘श्री गुरु कृपा भक्त निवास’ भवन का लोकार्पण किया जाएगा। जिसमें जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान से भक्त लोग पधारेंगे ।

इसके उपरांत भक्ति संगीत, गुरु वंदना एवं विशाल भंडारे के साथ गुरु पूर्णिमा महा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button