डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से सशक्त होंगे युवा कार्यकर्ता, नंद किशोर चौबे ने दी ट्रेनिंग
डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से सशक्त होंगे युवा कार्यकर्ता, नंद किशोर चौबे ने दी ट्रेनिंग

डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से सशक्त होंगे युवा कार्यकर्ता, नंद किशोर चौबे ने दी ट्रेनिंग
इतेश सोनी मैनपुर । भारतीय जनता पार्टी के मैनपुर मंडल अंतर्गत धवलपुर में युवा कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और संगठन की कार्यपद्धति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (DLP) का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक के रूप में नंद किशोर चौबे उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन संचार, संगठनात्मक गतिविधियों के डिजिटल प्रबंधन तथा आमजन तक पार्टी की योजनाओं और संदेश को सटीक एवं तेज़ी से पहुंचाने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान “हर बूथ होगा मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया गया। धवलपुर एवं आसपास के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया।प्रशिक्षकों ने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि प्रत्येक कार्यकर्ता आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग कर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बना सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को डिजिटल माध्यम से अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी डिजिटल तकनीकों को सीखने और संगठन के कार्यों में उनका बेहतर उपयोग करने का संकल्प
लिया।



