Uncategorized
बारातियों से भरा वाहन नहर में गिरा, सभी सुरक्षित*
बारातियों से भरा वाहन नहर में गिरा, सभी सुरक्षित*

*जांजगीर-चांपा.* जिले के पामगढ़ क्षेत्र में रविवार देर रात बारात से लौट रही एक इको कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में बच्चों समेत कुल आठ लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम लिमतरी (जिला बलौदाबाजार) के निवासी कुंदन लाल साहू अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने ग्राम मेहंदा आए थे।



