विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित* *321 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*
विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित* *321 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*

लोरमी.* जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशि शर्मा के निर्देशन में आयुष विभाग ने साहू धर्मशाला, लोरमी में विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को एक ही स्थान पर आयुर्वेद, यूनानी, स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, औषधि वितरण और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना साहू और ज्योति कोंगरे ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। अतिथियों ने आयुष विभाग के आयामन के स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोगों की रोकथाम हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शिविर प्रभारी ज्योति कोंशिक के अनुसार विचार-प्रसार के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नागरिक शिविर में पहुंचे। एलोपैथी के साथ-साथ आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी एवं फिजिकल मेडिसिन की जांच की, वहीं नेत्र रोगियों नेत्र परीक्षण किया। बच्चों महिला ने टीबी रोगियों को निशुल्क किट वितरित कर उपचार की जानकारी दी। आयुर्वेद विभाग की ओर से योगा वर्म, संदीप श्रीवास और शारदा उपाध्याय, नितांजा साहू ने मरीजों का परीक्षण कर आयुर्वेदिक परामर्श और निःशुल्क औषधियां प्रदान की। चिकित्सकों ने मांसपेशियों से बचाव, संतुलित आहार, योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति लोगों को जागरूक किया। शिविर में कुल 321 लाभार्थी रहे। शिविर में अर्चना देवाकर, ईश्वर राजपूत, ध्रुव जायसवाल, विनोद तंबोली, सुनीता यादव, धर्मेंद्र कुम्भकार और मोहन साहू सहित अन्य कर्मचारियों का शिविर संचालन में सराहनीय योगदान रहा



