बिलासपुर

एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मृतक कर्मचारी की पत्नी को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : ₹10 लाख का बीमा

एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मृतक कर्मचारी की पत्नी को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : ₹10 लाख का बीमा

एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मृतक कर्मचारी की पत्नी को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : ₹10 लाख का बीमा दावा भुगतान

 

बिलासपुर – 06 जुलाई 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग में आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (Railway Salary Package) के अंतर्गत दिवंगत रेल कर्मचारी स्वर्गीय मनहरण लाल कमल, पूर्व ट्रैक मेंटेनर, की धर्मपत्नी को ₹10 लाख की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

 

यह बीमा दावा भुगतान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य अक्टूबर 2024 में संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही रेलवे सैलरी पैकेज योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले रेल कर्मचारियों को विभिन्न निःशुल्क बीमा सुविधाओं सहित अनेक वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं।

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. एस. एस. राव, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री भास्कर गुहा, कल्याण निरीक्षक श्री राहुल मजूमदार, एसबीआई के प्रबंधक श्री अंकुश गुप्ता, श्रीमती टीना जोशी तथा श्री मृत्युंजय वर्मा सहित रेलवे एवं बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रेलवे सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी आकस्मिक अथवा दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में उनके आश्रितों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके। दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को प्रदान की गई यह ₹10 लाख की बीमा सहायता इस योजना की प्रभावशीलता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button