बिलासपुर

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा गैंग के 04 आदतन सटोरिए गिरफ्तार, संगठित नेटवर्क पर प्रहार

तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टा गैंग के 04 आदतन सटोरिए गिरफ्तार, संगठित नेटवर्क पर प्रहार

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, तोरवा पुलिस ने सट्टा नेटवर्क पर एक और बड़ी चोट की है। सट्टा सरगना किशन चंद सहित चार आरोपियों की हालिया गिरफ्तारी के बाद, विवेचना को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इस संगठित गैंग से जुड़े 04 अन्य आदतन सटोरियों को भी दबोच लिया है।

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

 

दीपक रामनानी (53 वर्ष), निवासी: धान मंडी के पास, थाना तोरवा।

 

अजहर जुननानी (50 वर्ष), निवासी: करबला चौक, थाना सिटी कोतवाली।

 

सुधीर बोले (56 वर्ष), निवासी: दयालबंद, गुरूनानक चौक, थाना तोरवा।

 

शुभम पांडे (30 वर्ष), निवासी: तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली।

 

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किए गए हैं।

 

​संगठित अपराध (BNS) के तहत कार्रवाई

 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर और आदतन अपराधी हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में भी जुआ-सट्टा संबंधी कई मामले दर्ज हैं। जांच में यह बात सामने आई कि ये आरोपी लंबे समय से संगठित रूप से अवैध सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

 

पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 व 7 के साथ-साथ, नए कानून के तहत संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस (BNS) भी जोड़ी है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button