बिलासपुर

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने कार्यभार संभाल लिया,सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने कार्यभार संभाल लिया,सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित चक्रवर्ती ने कार्यभार संभाल लिया।

साप्ताहिक बैठक का कार्यवृत्त

 

 

बिलासपुर : रोटरी क्लब बिलासपुर के नव-निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अमित चक्रवर्ती ने वर्ष 2026–27 के लिए अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अपनी पहली साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता भी की। अपने संबोधन में उन्होंने सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वर्ष भर संचालित किए जाने वाले विभिन्न सेवा प्रकल्पों की घोषणा की।

 

उन्होंने विशेष रूप से मेगा रक्तदान शिविर एवं संपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर, वृहद पौधारोपण अभियान तथा अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों को क्लब की प्रमुख प्राथमिकताओं के रूप में प्रस्तुत किया तथा सभी सदस्यों से इन परियोजनाओं में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

 

बैठक में क्लब के 37 सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिसने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी एवं क्लब के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

 

आज की इस बैठक के प्रमुख बिंदु को आगामी सेवा प्रकल्पों पर चर्चा की गई, जिसमें प्रमुख तौर पर पूर्व के विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।वाटर कूलर स्थापना एवं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर परियोजना की जानकारी पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पवन नालोटिया द्वारा प्रस्तुत की गई।

 

जुलाई माह में आयोजित किए जाने वाले पौधारोपण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए इसकी प्रारंभिक योजना तैयार की गई।

 

क्लब द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (सीए डे) उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सम्मानित चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का उनके समाज एवं राष्ट्र निर्माण में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान के लिए पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया।

 

समय की पाबंदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पंक्चुअलिटी लकी ड्रॉ आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता पीपी रोटेरियन राजकुमार शर्मा रहे, जिन्हें समय पर उपस्थित होने के लिए सम्मानित किया गया। सदस्यों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्लब में अनुशासन एवं सौहार्द बढ़ाने वाला प्रयास बताया।

 

बैठक का समापन अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों के सक्रिय सहयोग, उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा रोटरी के “सेवा ही सर्वोपरि” के आदर्शों के प्रति समर्पण के लिए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस अवसर पर क्लब के सचिव रोटेरियन रंजीत पाल सिंह बाली एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजीव भारद्वाज एवं क्लब के पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन डॉ आर ए शर्मा जी एवं एस पी चतुर्वेदी एवं सभी वरिष्ठ रोटेरियन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button